फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा सफारी में एक शेर की मौत, 15 दिन पहले गुजरात से लाया गया था तौकीर

Sat, 12 Oct 2019 10:56 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
इटावा सफारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा सफारी में शुक्रवार रात को एक शेर की मौत हो गई। तौकीर नाम के इस शेर को 15 दिन पहले ही गुजरात से लाया गया था। सफारी के डायरेक्टर वीके सिंह ने बताया आने के बाद से तौकीर कम खाना खा रहा था।
विज्ञापन


छह तारीख से बिल्कुल खाना बंद कर दिया था। मथुरा और आईबीआरडी बरेली के डॉक्टरों को सूचना दी गई थी। पहले मथुरा डॉक्टरों ने यह आकर जांच की और ग्लूकोज चढ़ाया था। शेर की तबियत में सुधार न होने पर 10 तारीख को मथुरा के डॉक्टर आये थे।

डॉक्टरों की इस टीम ने 1750 एमएल ग्लूकोज चढ़ाया। कल दिन में 900 एमएल चढ़ाया गया। शुक्रवार को शाम 7:30 बजे तौकीर को सफारी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भी 3 बोतल ग्लूकोज चढ़ाया गया। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद तौकीर (शेर) को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। वीके सिंह ने बताया कि तौकीर को किडनी में दिक्कत थी, उसे किडनी में क्रिस्टेनिन बीमारी हो गई थी। अन्य कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा। पोस्टमार्टम केलिए शेर के शव को बरेली भेजा जा रहा है।

गौरतलब है कि सफारी में पहले से आठ शेर थे और सात गुजरात से लाये गए थे। इनको मिलाकर सँख्या 15 हो गई थी। शेरनी जसिका ने 4 शावकों को जन्म दिया था जिसमे 2 महीने पहले एक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें