फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजरायल के पूर्व उप प्रधानमंत्री के ' बेबाक बोल'- ऐसे लोगों पर पाबंदी जरूरी है

Sun, 18 Mar 2018 11:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इजरायल के पूर्व उप प्रधानमंत्री एमके आमिर प्रिटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर में आयोजित टेक्निकल फेस्टिवल टेककृति-18 के तीसरे दिन स्पेशल टॉक में इजरायल के पूर्व उप प्रधानमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री आमिर प्रिटे्ज ने कई वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन



इजरायल के पूर्व उप प्रधानमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री आमिर प्रिटे्ज ने आतंकवाद को दुनिया के लिए घातक बताया। बोले, किसी भी हालत में इसे अच्छा नहीं कहा जा सकता। इसमें शामिल लोग भी अच्छे नहीं हो सकते। इसलिए ऐसे लोगों पर पाबंदी जरूरी है। इन्हें किसी भी तरह से कोई मदद सरकार की तरफ से नहीं दी जानी चाहिए।

आमिर ने तकनीक और शांति के बीच गहरा संबंध बताया। बोले दुनिया में शांति कायम करने के लिए तकनीक का ज्यादा से ज्यादा विकास होना जरूरी है। जब आप या आपका राष्ट्र तकनीकी तौर पर मजबूत रहेगा तो दुश्मन आपको किसी तरह से परेशान भी नहीं कर सकेगा। अगर कोई करता भी है तो वह तकनीकी तौर पर मजबूत आपके सिक्योरिटी सिस्टम की बदौलत आपकी गिरफ्त में आ जाएगा।
विज्ञापन


तकनीक के सहारे सृजित होंगे ढेरों रोजगार    
आमिर ने युवाओं को ज्यादा से ज्यादा तकनीक विकसित करने के लिए प्रेरित किया। बोले, आपकी एक तकनीक के विस्तार से हजारों- लाखों युवाओं को रोजगार हासिल होगा। जब युवाओं के पास रोजगार होगा तो वह गलत कामों में शामिल नहीं होंगे। देश के ज्यादातर युवाओं के पास जब कोई न कोई काम होगा तो इंसान की जीवनशैली खुद ब खुद उत्कृष्ट हो जाएगी।

वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए बनाएं तकनीक  
आमिर ने युवाओं को संबोधित करते हुए गरीबी, प्रदूषण सहित कई वैश्विक समस्याओं के बारे में भी बताया। बोले, गरीबी रोकने के लिए तकनीक काफी मददगार साबित हो सकता है। ऐसी तकनीक बनाई जानी चाहिए जो लोगों के जीवन स्तर को सुधार सके। प्रदूषण पर चिंता जाहिर की। कहा कि प्रदूषण के चलते आज पूरी दुनिया खतरे में है। इसकी रोकथाम के लिए अच्छी तकनीक होनी चाहिए जो सिर्फ आप लोग तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें