फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व नगर अध्यक्ष अपने साथ कमेटियों से संबंधित अभिलेख भी ले गए, वापस करने के लिए लिखा जाएगा पत्र

Sun, 07 Feb 2021 09:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर में सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अपने साथ कमेटियों से संबंधित अभिलेख भी ले गए हैं। शनिवार को मासिक बैठक के दौरान यह चर्चा रही कि अभिलेख वापस करने के लिए पूर्व अध्यक्षों को पत्र लिखा जाएगा। अगर नहीं देंगे तो राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ मासिक बैठक में न आने वाले पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को समायोजित करने के लिए कहा गया। नगर कमेटियों के पदाधिकारियों और फ्रंटल संगठनों की मासिक बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष डॉ. इमरान और संचालन उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर ने किया।

उपाध्यक्ष ने अनुशासन समिति बनाने का प्रस्ताव दिया। कहा गया कि कार्यकर्ताओं की टोलियां बूथ स्तर पर जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेंगी। मिशन 2022 के लिए कमर कसने के लिए कहा गया। बैठक में नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय यादव, सुभाष द्विवेदी, हाजी सैफ चिश्तिया, अनूप यादव, राहुल शुक्ला वारसी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें