फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व सांसद ने अपनी ही पार्टी के एमपी पर आरोप लगाकर फैलाई सनसनी

Sat, 01 Aug 2020 12:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तिथि नजदीक आने के पहले भाजपा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने अपनी ही पार्टी के वर्तमान सांसद आरके सिंह पटेल समेत कांग्रेस के एक पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में ढांचा ढहाया गया तो यह विपक्षियों को रास नहीं आया। चित्रकूट लौटने पर चुनाव के दौरान तत्कालीन बसपा नेता आरके सिंह पटेल व कांग्रेस के एक बांदा के नेता ने उन पर आरोप लगाया था कि ढांचे के कई टुकड़े लेकर वह अयोध्या से लौटे हैं और इन टुकड़ों को अपने बाथरूम में लगवाया है।

विज्ञापन


पूर्व सांसद ने यह आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है क्योंकि जिन पर उन्होंने आरोप लगाया है उसमें आर के सिंह पटेल इस समय भाजपा में ही हैं और पार्टी के सांसद भी हैं। पूर्व सांसद ने यह भी बताया कि बसपा व कांग्रेस नेता ने कुछ स्थानीय अखबारों में विज्ञापन छपवाया था कि हमारी मस्जिद के टुकड़े ले आए हैं। यह सब मुस्लिम वर्ग के वोट हथियाने के लिए किया गया था। 

शुक्रवार को अमर उजाला से बातचीत में भाजपा के पूर्व सांसद ने यह भी बताया कि इस मामले का मुकदमा चल रहा है जो हाईकोर्ट में लंबित है। पूर्व सांसद से कहा कि अब तो वह भाजपा की ही पार्टी में है तो उन्होंने कहा कि इस संबध में वह कुछ नहीं कह सकते लेकिन अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को जब रामघाट पर मंदाकिनी नदी का जल व कामदगिरी पर्वत की रज कलश में एकत्र की जा रही थी तो वर्तमान सांसद का नया रूप देखकर वह हैरान थे।
विज्ञापन


इस संबध में वर्तमान भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल के मोबइल पर कई बार फोन लगाने के बाद भी फोन नहीं उठा। उधर सांसद प्रतिनिधि शक्तिप्रताप सिंह ने कहा कि ऐसा तो सांसद ने नहीं किया है। मुकदमे की जानकारी नहीं है पर राजनीति में ऐसा होने की जानकारी उन्हें नहीं है। वैसे भी सांसद आरके सिंह पटेल से इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है। 

भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि उनकी पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र से कोई बात नहीं हुई है। उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की जानकारी नहींं है। उनका इस संबध में कोई मुकदमा नहीं चल रहा है। जब पूर्व सांसद उनके सामने कोई आरोप लगाएंगे तो उसका जवाब दिया जाएगा। अभी फिलहाल यह आरोप गलत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें