फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन पर्यावरण मंत्री ने दिया निर्देश: अधिकारी सुन लें, एक पेड़ के बदले 10 पौधे लगाने होंगे, लापरवाही पर होगा मुकदमा

Thu, 05 May 2022 12:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी भी सरकारी, गैर सरकारी कार्य या सड़क निर्माण में पेड़ काटे जाते हैं तो वहां या उसके आसपास की जमीनों पर वन विभाग अपनी जिम्मेदारी पर दस गुना पौधे लगाएगा।
विज्ञापन
चिड़ियाघर में निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री अरुण कुमार सक्सेना साथ में राज्यमंत्री केपी मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पिछले कुछ दिनों में विभिन्न विभागों और लोगों की तरफ से काटे गए हरे पेड़ों को लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी भी सरकारी, गैर सरकारी कार्य या सड़क निर्माण में पेड़ काटे जाते हैं तो वहां या उसके आसपास की जमीनों पर वन विभाग अपनी जिम्मेदारी पर दस गुना पौधे लगाएगा।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पर सीधे अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने पांडु नगर में सड़क निर्माण के लिए काटे जा रहे करीब 150 वर्ष पुराने बरगद का पेड़ काटने के संबंध में कहा कि इसके बदले दस गुना बरगद, पीपल या दूसरे पौधे लगाए जाएं।

साथ में इसकी रिपोर्ट भी उन्हें दी जाए। पर्यावरण मंत्री बुधवार को महानगर आए थे। इस दौरान उन्होंने प्राणि उद्यान का निरीक्षण किया। इसके बाद किदवई नगर के संजय वन और सर्कि ट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम समाज की जमीनों पर बड़ी संख्या में पौधरोपण किया जाए।
विज्ञापन


जितनी औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं, उसकी संख्या का चार गुना पौधे इन क्षेत्रों में लगाए जाएं। जिससे पर्यावरण में प्रदूषण को कम करने में आसानी मिल सके। उन्होंने सभी लगाए जाने वाले पौधों की निगरानी सैटेलाइट के माध्यम से कराने को कहा। हाईवे और औद्योगिक क्षेत्रों में अभी तक कितने पेड़ हैं, और कितने लगाए जाने हैं, इसकी रिपोर्ट भी तलब की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें