फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश, विदेश के विज्ञानी बढ़ाएंगे मेटल की गुणवत्ता

Thu, 10 Nov 2016 01:08 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
हवाई जहाज, रेलवे ट्रैक और रेल की बोगियों को बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले मेटल (धातु) की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए देश, विदेश के विज्ञानी आईआईटी कानपुर में जुटेंगे। चार दिवसीय (11-14 नवंबर) कार्यशाला में रिसर्च पेपर और ओरल प्रजेंटेशन होगा।
विज्ञापन


54वां नेशनल मेटलर्जिकल डे और 70वीं एनुअल टेक्निकल मीटिंग आईआईटी कानपुर में होगी। डीएमएसआरडीई और आईआईएम पुणे के सहयोग से आयोजित इस मीटिंग का उद्घाटन रक्षामंत्री के साइंटिफिक एडवाइजर जी. सतीश रेड्डी करेंगे।

कार्यसाला में अमेरिका, कोरिया, जापान, जर्मनी सहित कई देशों के विज्ञानी आ रहे हैं। आईआईटी के निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना और कनवीनर प्रो. राजीव शेखर ने पायनियर बैच हॉल में बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस मेें बताया कि धातु पर आयोजित कार्यशाला में 10 सेशन होंगे। हर सेशन में एडवांस टेक्नोलॉजी पर चर्चा की जाएगी। स्टील और अन्य धातु का प्रयोग बढ़ाने की रणनीति बनाई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें