फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम ग्राहकों के लिए नहीं खुला सोने का भाव

Thu, 10 Nov 2016 12:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
पांच सौ व हजार के नोटों की बंदी का व्यापक असर बुधवार को सराफा बाजार में देखने को मिला। बैंक बंद होेने के कारण आम ग्राहकों के लिए सराफा बाजार में सोने, चांदी का भाव तक जारी नहीं हुआ। शादी वाले घरों में बुधवार को होने वाली गहनों की डिलेवरी कैंसल कर दी गई। सौ के नोट देने के बाद भी ज्वैलर्स ने गहने नहीं दिए। 
विज्ञापन


सोना, चांदी व महंगे जवाहरात खरीदने वालों की भीड़ से गुलजार रहने वाले बिरहाना रोड व नयागंज सराफा बाजार में मुर्दनी छाई रही। वही ग्राहक नजर आए जिन्हें कालाधन खपाना था या जिनके घरों में एक दो दिन में कोई वैवाहिक कार्यक्रम होना है। उनसे भी ई-पेमेंट, चेक, कार्ड स्वेपिंग के जरिये भुगतान नहीं लिया गया।   इसके अलावा कुछेक नए ग्राहक आए उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि आज सोने का भाव जारी नहीं हुआ है। सराफा कारोबारी बताते हैं कि यह पहले दिन का असर है। लोगों के पास करेंसी आने पर खरीद बढ़ेगी लेकिन यह पहले जैसी नहीं रहेगी। हालात सामान्य होने पर भी ज्वैलरी की खरीदारी 40 फीसदी तक प्रभावित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें