फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी ताकतें हिंदू समाज को समाप्त करना चाहती हैं : अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विदेशी ताकतें हिंदू समाज को कमजोर कर उसे समाप्त करने की साजिश रच रही हैं। जाति के आधार पर पार्टियां बनाकर अलग-अलग राज्यों में हिंदुओं को बांटने का काम किया जा रहा है। ये बातें बुधवार को बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज में आयोजित हिंदू सम्मेलन में संघ के पूर्वी क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहीं।
विज्ञापन


पूर्वी क्षेत्र प्रचारक ने कहा कि हिंदू धर्म दुनिया का श्रेष्ठ धर्म है जो वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ पूरे विश्व को एक परिवार मानता है। सनातन परंपरा में विश्व कल्याण का भाव निहित है। वंदे मातरम आजादी का मंत्र रहा है, इसके इतिहास को शिक्षण संस्थानों में बच्चों तक पहुंचाया जाना चाहिए। बताया कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर का 350 वां शहादत दिवस मनाया जा रहा है। उनके बलिदान को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।


महामंडलेश्वर जितेंद्र दास ने कहा कि देश के नौ राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हो चुके हैं। हिंदुओं की सुरक्षा खतरे में है, ऐसे में समाज को जागना होगा। सम्मेलन में विभाग प्रचारक बैरिस्टर, कार्यवाह अंकुर, समीर, शिवम, डॉक्टर नीरज जयकुमार, अनिल द्विवेदी, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा अवस्थी, राजेश शुक्ला, विकास सिंह भोले आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें