फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तहसील और ब्लॉक मुख्यालय में बनेंगे स्थायी हेलीपैड

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सरकार की नई नीति के तहत जिले की चार तहसीलों और 10 विकास खंडों में स्थायी हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन, चिकित्सा आपात स्थितियों और प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों व अन्य वीआईपी के आगमन को सुगम बनाना है। अभी जिले की तहसीलों में स्थायी हवाई अड्डे न होने के कारण वीआईपी आगमन पर अस्थायी हेलीपैड बनाने पड़ते हैं जिसमें काफी पैसा खर्च होता है। कार्यक्रम समाप्त होने पर इन्हें हटा दिया जाता है जिससे राजकीय धन की हानि होती है।
विज्ञापन


सदर तहसीलदार विनय द्विवेदी के अनुसार, सदर तहसील में बिठूर और विधनू गांवों में हेलीपैड निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर तहसील में जमीन तलाशने का काम जारी है। प्रयास है कि बिठूर और बिधनू क्षेत्र में स्थायी हेलीपैड के लिए जमीन मिल जाए। जल्द ही जमीन खोजने का काम पूरा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें