फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला शिक्षकों ने कहा सेल्फी के लिए बाध्य करना निजता का हनन, प्रेरणा एप का किया विरोध

Wed, 28 Aug 2019 12:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात के डेरापुर परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी के लिए प्रेरणा एप की अनिवार्यता का विरोध जारी है। मंगलवार को शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बीआरसी सभागार में बैठक हुई। शिक्षकों ने प्रेरणा एप पर सेल्फी लेने में बदलाव की मांग की। 
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह यादव ने कहा कि सरकार को प्रेरणा एप लागू करने व उसके क्रियान्वयन के पूर्व शिक्षकों को मोबाइल व नेट  सुविधा उपलब्ध कराना चाहिए। कहा समय पर वेतन, एरियर भुगतान, सत्यापन कराकर नवीन शिक्षकों का वेतन लगाना, मेडिकल सुविधाएं, रिटायर्ड शिक्षकों के समय पर पेंशन पत्रावली तैयार कर ग्रेच्युटी का भुगतान, महिला शिक्षकों को सीसीएलए मेटरनिटी लीव आदि बेहद जरूरी हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

इसके लिए लिए पोर्टल में कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि वर्तमान में सेल्फी से उपस्थिति का आदेश जारी कर कर्तव्यनिष्ठा का आंकलन किया जा रहा है। महिला शिक्षकों को सेल्फी के लिए बाध्य करना उनकी निजता का हनन है। उन्होंने प्रेरणा एप का विरोध करते हुए बीआरसी ग्रुप से जुड़े शिक्षकों को एप छोड़ने को कहा।

बैठक खत्म होते होते करीब एक सैकड़ा शिक्षकों ने ग्रुप को छोड़ दिया। उन्होंने प्रेरणा एप के विरोध में चार सितंबर को डीएम कार्यालय में धरना देने की घोषणा की। बैठक में एबीआरसी आदित्य तिवारी, प्रकाश मोहन, भगवान सिंह, इसरार अली, सुरेश चंद्र, श्रीनिवास, राकेश सचान, शिवनारायण सहित करीब एक सैकड़ा शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें