फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ जबड़े का जटिल ऑपरेशन

Fri, 06 Nov 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक मरीज के टूटे निचले जबड़े की जटिल सर्जरी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, अकबरपुर में बृहस्पतिवार को सफलतापूर्वक की गई। दंत चिकित्सा और शल्य चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन कर मरीज को उपचार दिया। ऑपरेशन के बाद मरीज को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

सरवनखेड़ा क्षेत्र के कीरतपुर निवासी विष्णु कुमार मंगलवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उनका जबड़ा दोनों तरफ से टूट गया था। गंभीर स्थिति में उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच में निचले जबड़े की हड्डी (मैंडिबुलर फ्रैक्चर) टूटी पाई थी। इस पर डेंटल व सर्जरी विभाग ने मरीज को देखा और रेडियोलॉजिकल जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी।
मरीज व परिजन की सहमति के बाद बृहस्पतिवार को डेंटल, सर्जरी विभाग की संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक जटिल सर्जरी की। इस ऑपरेशन में दंत चिकित्सा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रूबी द्विवेदी और शल्य चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार की प्रमुख भूमिका रही। इनके साथ डॉ. एएच अंसारी, डॉ. अतेंद्र कटियार, डॉ. कृष्णा खिरवार और डॉ. साकिब खान ने सहयोग किया। स्टाफ नर्स प्रियंका सचान सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी टीम में शामिल रहे। प्रधानाचार्य डॉ. अंबरीश कुमार गुप्ता ने चिकित्सकीय टीम को बधाई दी। कहा महाविद्यालय में जटिल शल्य चिकित्सा सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें