पति ने मारपीट कर तीन तलाक दिया
इसके बाद भी ससुरालीजन दहेज की मांग करते रहे। उसे सोमवार को मां, भाई और दोस्त मायके ले जाने के लिए ससुराल आए। उसी दौरान पति ने बुलेट बाइक और नगदी की मांग की। मना करने पर पति ने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया।
ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज
साथ ही जेवर, सामान छीनकर घर से भगा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पांच ससुरालीजनों पर सुसंगत धाराओं पर मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।