फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान में लगी पुलिस की पाठशाला

Fri, 17 May 2019 04:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
छात्रों के सवालों के जवाब देते एसपी राजकुमार अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फेसबुक पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें। अपने फेसबुक अकाउंट को साइबर कैफे या दूसरों के कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल पर चेक न करें। अपने मोबाइल पर ही फेसबुक चलाएं। किसी के साथ ऐसी फोटो न खिंचाएं, जिससे संबंध खराब होने पर वह सोशल मीडिया पर उसका दुरुपयोग कर सके। अगर कोई परेशान करता है या छेड़छाड़ करता है तो छात्राएं अपने माता-पिता, शिक्षक और पुलिस को बताएं। डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस शोहदे को सबक सिखाएगी। कानपुर एसपी (पूर्वी) राजकुमार ने यह जानकारी अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत गुरुवार को माल रोड स्थित कान्य कुब्ज पब्लिक स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में दी।
विज्ञापन


उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि सूचना तकनीक के दौर में फोन फ्रैंडली बनें। नंबर याद रखेंगे तो आपकी मदद हो जाएगी। छात्राओं से कहा कि छेड़खानी की शिकायत वुमन पॉवर हेल्पलाइन नंबर-1090 और कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर करें। पांच मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। बिना थाने जाए यूपी कॉप एप से साइबर फ्राड या चोरी की रिपोर्ट, किरायेदार का सत्यापन जैसे तमाम काम घर बैठे निपटा सकते हैं।

साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि अपने एटीएम कार्ड और बैंक खाते का ब्योरा किसी से शेयर न करें। एटीएम से पैसे निकालने से पहले उसे चेक कर लें। ओटीपी डालते वक्त सतर्क रहें। इस दौरान कई छात्र-छात्राओं ने सुरक्षा व साइबर संबंधी सवाल भी पूछे।
विज्ञापन


ट्रैफिक सबइंस्पेक्टर शिव सिंह छोकर ने कहा कि दो पहिया वाहनों में तीन सवारियां न बैठें। हेलमेट जरूर लगाएं। चार पहिया चलाते वक्त सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। इसके लिए अपने अभिभावकों को भी जागरूक करें। वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल करने से बचें। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी पूर्वी और स्कूल की प्रिंसिपल पूजा सहगल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

पाठशाला में सीखने को मिला कि साइबर क्राइम से कैसे बचा जा सकता है। सोशल मीडिया पर अनजान से दोस्ती न करें। इसकी भी जानकारी मिली।- शौर्य गुप्ता 

साइबर फ्रॉड से बचने के तरीकों का पता चला। पाठशाला से मिली जानकारी परिजनों के साथ ही रिश्तेदारों को भी बताएंगे।- नम्रता बाजपेई छात्रा

अब किसी अनजान से फेसबुक पर दोस्ती नहीं करेंगे। फ्रेंड रिक्वेस्ट आने पर अनफ्रेंड कर खुद को परेशानी में फंसने से बचा पाएंगे।- हर्ष मिश्रा  

विज्ञापन


पाठशाला में पता चला कि छोटी-मोटी घटना की घर बैठे रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है। इस बारे में अभिभावकों व परिचितों को भी बताएंगे।- मोहम्मद ओवेश 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें