फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी: मानक विहीन काम…बिना गिट्टी बना रहे थे फुटपाथ, अधिशासी अभियंता की जांच में खुलासा, 50 हजार जुर्माना

Sat, 01 Feb 2025 04:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अधिशासी अभियंता ने बताया कि टाइल्स के नीचे गिट्टी नहीं बिछी थी। सिर्फ बालू डालकर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जा रही थी। मानक के अनुसार कार्य न कराने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिछाई जा रहीं टाइल्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर निगम का ठेकेदार रायपुरवा में गिट्टी डाले बिना ही घटिया फुटपाथ बना रहा था। अधिशासी अभियंता की जांच में शुक्रवार को इसका खुलासा हुआ। उन्होंने ठेकेदार को नोटिस जारी करने के साथ ही 50,000 रुपये जुर्माना लगाया है। टाइल्स उखाड़कर तीन दिन में अवर अभियंता की निगरानी में मानक के अनुसार निर्माण कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

नगर निगम जोन- एक के वार्ड 32 के अंतर्गत रायपुरवा थाना मोड़ से शेट्टी प्लास्टिक तक 9.30 लाख रुपये से फुटपाथ का निर्माण हो रहा है। ठेकेदार हिमांशु (बाबा आनंदेश्वर इंटरप्राइजेज) यह कार्य करा रहे हैं। शुक्रवार को जोन के अधिशासी अभियंता नानक चंद मौके पर पहुंचे।
फर्म को ब्लैक लिस्ट कर होगी कार्रवाई
उन्होंने इंटरलाकिंग टाइल्स उखड़वाकर जांच की। अधिशासी अभियंता ने बताया कि टाइल्स के नीचे गिट्टी नहीं बिछी थी। सिर्फ बालू डालकर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जा रही थी। मानक के अनुसार कार्य न कराने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट कर कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अभियंता ने नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता को इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें