फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर व कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। नबीपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय कोविड अस्पताल में तैनात डॉक्टर व कर्मचारी को दो दिनों से खाना नहीं दिया जा रहा है। इससे उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने विभाग के जिम्मेदार अफसर से बात की तो उन्होंने स्वयं व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद नबीपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में कोविड एल-वन अस्पताल स्थापित किया गया था। वहां स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों में करीब नौ लोगों को तैनात किया गया है। कोविड अस्पताल में काफी समय से एक भी मरीज नहीं भर्ती है, लेकिन तैनात की गई टीमों को रोजना ड्यूटी पर जाना पड़ रहा है। पहले विभाग की ओर से उनके खाने की व्यवस्था की जा रही थी।
शनिवार को खाना न पहुंचने पर कर्मचारियों ने हंगामा किया। वहां तैनात डॉक्टरों ने संबंधित अफसर से बात की, लेकिन समाधान नहीं हो सका। विभागीय सूत्रों की माने तो एक अफसर ने कोविड में तैनात डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों को खुद भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में कोविड अस्पताल में दूसरे दिन भी खाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। यही हाल अन्य कोविड अस्पताल के बताए जा रहे हैं। हालांकि इस समय कोविड अस्पतालों में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। एसीएमओ डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई। जल्द समाधान किया जाएगा।
होम आइसोलेशन में 26 मरीजों का हो रहा उपचार
कानपुर देहात। जिले में फिलहाल 26 एक्टिव केस रह गए हैं। जिनका होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है। रविवार को एक भी कोरोना संक्रमित नहीं निकला। नोडल अफसर डॉ. महेंद्र जतारया ने बताया कि अभी तक 5843 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5747 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। अब तक 70 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें