डेरापुर। कपासी गांव में बुधवार दोपहर अचानक से एक घर में आग लग गई। जब तक पड़ोस के लोग आग बुझा पाते, गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील भेजी है।
कपासी गांव निवासी दीपक बाल्मीकी ने बताया कि वह कच्ची दीवार पर छप्पर डालकर रह परिवार के साथ रहता है। बुधवार दोपहर एक बजे के करीब वह परिवार के साथ पड़ोस के घर में गया था। इसी बीच अचानक से आग लगने की जानकारी मिली। जब वह पहुंचा तो छप्पर से लपटें उठ रही थी। पड़ोसियों ने किसी तरह बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाई। आग बुझने से पहले छप्पर के नीचे रखा अनाज, गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। लेखपाल प्रिंस कुमार ने बताया कि आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है। दो बोरा गेहूं, कपड़े व अन्य सामान जल गया है। घटना की रिपोर्ट तहसीलदार को भेजी जाएगी।