झींझक व अंबियापुर के बीच लगा मोडिफाइड फॉग सिग्नल। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर कोहरे व धुंध में हादसे रोकने व ट्रेनों की गति को सुचारु रखने के लिए झींझक व अंबियापुर स्टेशन के बीच लगे मोडीफाइड फॉग सिग्नलों की जांच कर ली गई है। कोहरा पड़ते ही इन्हें संचालित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही रात में ट्रैकमैन की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
कोहरे व धुंध के कारण होने वाले हादसों को रोकने व ट्रेनों की गति को एक समान बनाए रखने के लिए रेल महकमे ने झींझक व अंबियापुर स्टेशन के बीच मोडीफाइड सिग्नल (फॉग सिग्नल) पूर्व में लगाए हैं।
इनके अनुसार एक सिग्नल पार करने के बाद ही पिछले स्टेशन से दूसरी ट्रेन को आगे रवाना किया जाता है। ठंड की शुरुआत होते ही रेल अधिकारियों ने इन सिग्नलों की टेस्टिंग कर ली है।
यातायात निरीक्षक फफूंद ब्रजेश कुमार मीणा ने बताया कि मोडीफाइड सिग्नलों की जांच कर ली गई है। कोहरा पड़ते ही इन्हें संचालित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही रात में निगरानी के लिए ट्रैकमैनों की ड्यूटी लगाई जाएगी।