कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों का बुरा हाल है। रेलवे ने शुक्रवार को 17 ट्रेनों को अपने प्रारंभिक स्टेशनों से निरस्त कर दिया है। इसमें कानपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस समेत देहरादून जाने वाली संगम, लिच्छवी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस शामिल रहीं। कोहरे के कारण दिल्ली-हावड़ा रूट की 250 से अधिक ट्रेनें लेट है। इसमें राजधानी, गरीबरथ, दूरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों के अलावा एक्सप्रेस, मेल और पैसेंजर ट्रेनें 20 घंटे तक लेट चल रही हैं।
यह ट्रेनें हुईं निरस्त
12033/12034 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, कुशीनगर, संगम, लिच्छवी, स्वतंत्रता सेनानी, जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा भागलपुर आनंद विहार गरीबरथ निरस्त की गई। इनके अलावा आगरा-लखनऊ इंटरसिटी, इलाहाबाद-देहरादून, झांसी-लखनऊ, प्रयाग-कानपुर, रायबरेली-कानपुर, लखनऊ कासगंज पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया। ये ट्रेनें 20 घ्ंाटे तक लेट हो रही थीं।
यह ट्रेनें हैं लेट
दिल्ली की तरफ जाने वाली पटना राजधानी 17 घंटे, मगध एक्सप्रेस 16 घंटे, हल्दिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 16 घंटेे, मंडुआडीह दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े 14 घंटे, कोलकाता राजधानी 13 घंटे, डिब्रूगढ़ राजधानी सवा 12 घंटे, तूफान एक्सप्रेस 11 घंटे, नंदन कानन एक्सप्रेस 10 घंटे, पुरषोत्तम, महाबोधी, प्रयागराज, पूर्वा, शिवगंगा एक्सप्रेस 12 से 15 घंटे लेट चल रही हैं। वहीं दिल्ली से कानपुर की तरफ आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस 11 घंटे, सियालदह राजधानी आठ घंटे, कोलकाता राजधानी सात घंटे, पटना राजधानी नौ घंटे, सियालदह दूरंतो 14 घंटे की देरी से चल रही हैं।