फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक ट्रॉली से टकराई राजधानी एक्सप्रेस

Fri, 02 Dec 2016 10:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर में नई दिल्ली से हावड़ा जा रही कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस (12302) शुक्रवार दोपहर 2:40 बजे रूमा स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर आगे ट्रैक ट्रॉली से टकरा गई। 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन के इंजन के टकराने से ट्राली के तेज आवाज के साथ परखच्चे उड़ गए। हालांकि किसी जानमाल और इंजन में नुकसान नहीं हुआ। भिड़ंत के वक्त सेक्शन इंजीनियर और चार गैंगमैन ट्रैक की रूटीन चेकिंग कर रहे थे। अचानक ट्रेन आता देख अफसर और कर्मचारी ट्रॉली छोड़कर भागे। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इस दौरान गंगागंज के पास गाड़ी करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। 
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 12302 कोलकाता-राजधानी एक्सप्रेस को कानपुर सेंट्रल गुरुवार रात 9:35 बजे आना था और 9:40 पर रवाना होना था, लेकिन कोहरे की वजह से ट्रेन साढ़े 16 घंटे लेट रही और शुक्रवार दोपहर 2:10 बजे रवाना हुई। रूमा स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर आगे गेट नंबर 74 के पास कानपुर के पाथवे विभाग के सेक्शन इंजीनियर केके सिंह अपने चार गैंगमैनों के साथ ट्रॉली से ट्रैक की चेकिंग कर रहे थे। पटरी में घुमाव होने की वजह से दूर से आ रही राजधानी उन्हें नहीं दिखी। अचानक तेज रफ्तार ट्रेन को आता देख इंजीनियर और गैंगमैन ट्रॉली से कूदे।

तब तक 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आ रही राजधानी ट्रॉली से टकरा गई। घटना दोपहर 2:40 बजे की है। टक्कर से ट्राली चकनाचूर हो गई। ड्राइवर ने ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका। इससे रूमा स्टेशन के आगे हाथीपुर और गंगागंज के बीच ट्रेन 25 मिनट खड़ी रही और दोपहर 3:05 बजे रवाना हुई। घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। इलाकाई लोगों की राजधानी के आसपास भीड़ जमा हो गई। लोगों में पुखराया हादसे की चर्चा रही। बता दें कि 20 नवंबर को पुखरायां-मलासा स्टेशन के बीच इंदौर-पटना एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 151 यात्रियों की मौत और 300 से अधिक घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें