फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप भी नहीं चीर पाई कोहरे की चादर

Sun, 04 Dec 2016 07:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में नेशनल हाइवे पर दोपहर 2 बजे की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में कोहरे और शीत लहर का कहर लगातार जारी है। लोगों का हाल बेहाल है। सरसों और आलू की फसल पर भी इसका कुप्रभाव पड़ रहा है। वहीं ट्रेन और रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन


नौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की दिशा बदलने और पारे के उतार-चढ़ाव से सर्दी का सितम जारी है। अधिकतम पारा लुढ़ककर 22 डिग्री पर आ गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। न्यूनतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। रविवार को दोपहर बाद हल्की धूप हुई है। आईआईटी के विज्ञानियों का कहना है कि इसके बावजूद कोहरे और शीत लहर से अभी राहत नहीं मिलेगी। दिन की धूप से रात का कोहरा और गहराएगा। पाला भी पड़ सकता है। 

कोहरे से कम हुई विजिबिलिटी
घने कोहरे से विजिबिलिटी (दृश्यता) कम हो गई है। रविवार को दिन की दृश्यता 40 मीटर और रात की दृश्यता 10 मीटर रिकार्ड की गई। यह सामान्य से कम है। सामान्य दृश्यता 90-100 मीटर होती है। घने कोहरे में वाहन चलाना मुश्किल हो गया। हेड लाइट या फिर फॉग लाइट के सहारे भी सड़क पर ठीक से नहीं चला जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें