फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध का असर ट्रेनों और बसों पर भी पड़ा, सुबह के वक्त सभी राजधानी एक्सप्रेस 10 से 15 मिनट तक हुईं लेट

Sat, 02 Nov 2019 11:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
धुंध
विज्ञापन
सुबह-सुबह धुंध का असर ट्रेनों पर पड़ने लगा है। कानपुर से गुजरने वाली सभी राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार को 10 से 15 मिनट तक लेट रहीं। दूसरी ट्रेनों की गति पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन


देर रात से ही धुंध की चादर पड़ने से रेल रूट और सड़कों पर लोगों को आने-जाने में परेशानियां हुईं। बसों के संचालन भी असर पड़ा। शुक्रवार सुबह कानपुर सेंट्रल पर सियालदह राजधानी, हावड़ा राजधानी, पटना राजधानी, डिब्रूगढ़ राजधानी, रांची राजधानी एक्सप्रेस 10 से 15 मिनट देरी से पहुंचीं।  

श्रमशक्ति एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल आदि ट्रेनें भी लेट रहीं। कानपुर आने वाली बसें भी धुंध की वजह से धीमी गति से कानपुर आईं। आगरा और नई दिल्ली रूट से आने वाली 40 बसें अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटे देरी से झकरकटी बस अड्डे पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें