फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लापरवाही व तेज रफ्तार पर रखें ध्यान, हर माह 21 लोगों की जा रही जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सड़क हादसों में बढ़ती मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। जनवरी से अक्टूबर के बीच जिले में हुई कुल सड़क दुर्घटनाओं में 211 लोगों ने जान गवां दी है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, हर महीने औसतन 21 से अधिक लोगों की जान गई है। सड़क हादसों की वजहों में बिना हेलमेट वाहन चलाना, तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना शामिल है।
विज्ञापन

हर साल जिले में बड़ी संख्या में हादसे होते हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोगों की जान चली जाती है। इसमें लोगों की लापरवाही के साथ ही पुलिस-प्रशासन समेत निर्माण इकाइयों के अधिकारियों की अनदेखी प्रमुख कारण है। तीन साल में पांच या पांच से अधिक हादसे होने पर उक्त स्थान को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित कर लिया जाता है। जिले में 10 ब्लैक स्पॉट हैं। यह लोगों के लिए काल बने हुए हैं। सबसे ज्यादा हादसे 2024 में हुए हैं। इनमें करीब 239 लोगों की जान चली गई थी। परिवहन विभाग और पुलिस-प्रशासन की मदद से इन हादसों की संख्या बीते एक साल में कुछ कम तो की गई, लेकिन इन्हें रोका नहीं जा सका। यहीं वजह कि 10 माह में 385 सड़क हादसे हुए हैं, जिसमें 211 लोगों की जान चली गई जबकि 238 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन हादसों का प्रमुख कारण हाईवे व रोड किनारे डंपर व ट्रक खड़े होने से बाइक या कार सवार तेज रफ्तार में अपनी जान गवां देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें