फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर बनेगा कमाई का जरिया, पर्यटकों को किराए पर दे सकेंगे कमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पर्यटन स्थल के आसपास एक से छह कमरों वाला मकान आपके पास है तो इसे होम स्टे में तब्दील कर घर बैठे पैसा कमा सकते हैं। पर्यटन विभाग बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे नीति लाया है। इसके तहत अब जिले शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के निवासी अपने घरों को पर्यटकों के लिए होम स्टे के रूप में पंजीकृत करा सकेंगे। पंजीकरण के बाद गृहकर, जलकर और बिजली का बिल घरेलू रहेगा। पर्यटकों से किराया क्षेत्र के आधार पर ही लिया जाएगा। इसमें दो तरह से पंजीकरण गोल्ड कैटेगरी में तीन हजार रुपये और सिल्वर कैटेगरी में दो हजार रुपये में होगा। इसी आधार पर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग की ओर से शुरू की गई योजना के तहत खुद का मकान होना चाहिए। इसमें एक से छह अतिरिक्त कमरे हों तो वह अपने घर को होम स्टे में बदल सकता है, हालांकि इसके लिए अधिकतम 12 बेड होना जरूरी है। इस कदम का उद्देश्य न केवल पर्यटकों को ठहरने का एक किफायती और आरामदायक विकल्प देना है बल्कि उन्हें स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली का अनुभव भी कराना है। इससे जिले की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए आय का एक नया स्रोत भी मिलेगा। इस योजना का लक्ष्य जिले की समृद्ध विरासत और मेहमान नवाजी को दुनिया के सामने लाना है। यह योजना छोटे व्यापारों को भी बढ़ावा देगी।

यह है नियम

एक पर्यटक अधिकतम सात दिन रुक सकता। कमरों का साफ-सुथरा होना, स्वच्छ बाथरूम, पीने का पानी और सुरक्षा के उचित प्रबंध जरूरी हैं। कम से कम तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हों। केयर टेकर अनिवार्य है।
विज्ञापन

ऐसे कर पाएंगे पंजीकरण
इसमें ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन आएगा और जिलास्तरीय गठित कमेटी की गाइडलाइन से अप्रूव कराकर पंजीकरण प्रमाणपत्र दे दिया जाएगा। जिला प्रशासन, फायर, पुलिस प्रशासन के अधिकारी होम स्टे के पंजीकरण का अप्रूवल देंगे। इसके लिए https://up.tourismportal.in/ के माध्यम से पंजीकरण करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें