फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पांडु नदी उफनी, पीपौरी बिहार पुरवा में बिगड़े हालात; जलभराव के बीच जरूरी सामान लेकर निकल रहे लोग

Sat, 05 Sep 2026 06:06 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से पीपौरी बिहार पुरवा में बाढ़ के हालात और बिगड़ गए हैं। नदी का पानी बढ़ने के साथ क्षेत्र में जलभराव बढ़ गया है और आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। बाढ़ के पानी के बीच लोगों को घर का जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
: कानपुर में बाढ़ के पानी ने बिगाड़े हालात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र में पानी लगातार बढ़ने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। घरों और रास्तों के आसपास पानी भर जाने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। कई लोग जरूरी सामान साथ लेकर जलभराव वाले इलाके से बाहर जाते नजर आए।

विज्ञापन

इस बार पांडु नदी का पानी ज्यादा आया

क्षेत्रीय नागरिक ऋतिक कुमार ने बताया कि इस बार पांडु नदी में पानी काफी ज्यादा आया है। जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह नगर निगम की ओर से नालों की सफाई कराई जाती है, उसी तरह पांडु नदी की भी नियमित सफाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

नदी की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होने से कुछ हद तक ऐसी परिस्थितियों से बचाव किया जा सकता है। बाढ़ के पानी के बीच लोगों के घर से सामान लेकर निकलने के दृश्य क्षेत्र में बिगड़े हालात की तस्वीर बयां कर रहे हैं। बढ़ते जलस्तर को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें