फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में बेटियों ने दिखाया दम, ट्राफी लेकर लौटी कबड्डी टीम

विज्ञापन
विजेता टीम के खिलाड़ियों का माल्यार्पण करते सलोवा नेता योगेंद्र यादव। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। हरिद्वार में तीन दिवसीय पंचायत युवा क्रीड़ा अभियान में बेटियों की कबड्डी टीम ने विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। जीतकर लौटीं बेटियों का नगर में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

हरिद्वार के गुरुकुल कंगड़ी यूनिवर्सिटी में एक से तीन फरवरी को पंचायत युवा क्रीड़ा खेल अभियान में नगर की राष्ट्रीय खिलाड़ी आरती यादव, अंजलि, काजल शर्मा, दीक्षा, आदित्य कुमार, कुलदीप सिंह व हर्षित यादव ने प्रतिभाग किया था। संसाधनों की कमी के बावजूद कबड्डी प्रतियोगिता में बेटियों की टीम ने जीत हासिल की। तीन हजार मीटर दौड़ में आदित्य कुमार विजेता बने। नगर में लौटे विजेता खिलाड़ियों को सौरिख रोड पर समाजवादी लोहिया वाहिनी नेता योगेंद्र यादव, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, राजेश शाक्य एडवोकेट, आनंद कुमार गुप्ता और अंजू गुप्ता ने मिठाई खिलाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर सुधीर सविता, राकेश शाक्य, चंद्रपाल जाटव, रमेश, महेश, कौशलेंद्र यादव, शमीम, जेपी यादव, निक्की यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
सरकार से सहायता न मिलने का मलाल
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले खिलाड़ियों को सरकार से कोई सहायता न मिलने का मलाल है। टीम के कोच राजेंद्र शाक्य का कहना था कि प्रतियोगिता में शामिल होने गए कुछ खिलाड़ियों के पास किट तक नहीं थी। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और आपसी सहयोग से प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। वहीं कोच का कहना है कि सरकार खिलाड़ियों के लिए वायदे तो करती है, हकीकत जुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें