नाले के रास्ते कॉलोनी में लौट रहा नदी का पानी
स्थानीय लोगों के मुताबिक पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ नाले का पानी आगे निकलने के बजाय वापस कॉलोनी की ओर आने लगा है। इससे उन इलाकों में भी जलभराव का खतरा बढ़ गया है, जहां अभी तक स्थिति सामान्य थी। नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो सुंदर नगर के अन्य इलाकों में भी पानी पहुंचने की आशंका है। नाले के जरिए नदी का पानी वापस आने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। कॉलोनी में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बनने का खतरा मंडरा रहा है।
http://