फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पांडु का जलस्तर बढ़ते ही सुंदर नगर में बिगड़े हालात, नाले से कॉलोनी में लौट रहा नदी का पानी

Fri, 04 Sep 2026 08:07 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: पांडु नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ सुंदर नगर कॉलोनी पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी का पानी अब नाले के रास्ते वापस कॉलोनी की ओर आने लगा है, जिससे सुंदर नगर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन
सुंदर नगर कॉलोनी पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा - फोटो : वीडिओ ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुंदर नगर कॉलोनी से निकलने वाला नाला सीधे पांडु नदी में जाकर गिरता है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नाले में पानी का बहाव प्रभावित हो गया है। अब नदी का पानी नाले के रास्ते उल्टा कॉलोनी की ओर पहुंच रहा है। इसके चलते नाले से जुड़े आसपास के इलाकों में पानी भरने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाले के रास्ते कॉलोनी में लौट रहा नदी का पानी

स्थानीय लोगों के मुताबिक पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ नाले का पानी आगे निकलने के बजाय वापस कॉलोनी की ओर आने लगा है। इससे उन इलाकों में भी जलभराव का खतरा बढ़ गया है, जहां अभी तक स्थिति सामान्य थी। नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो सुंदर नगर के अन्य इलाकों में भी पानी पहुंचने की आशंका है। नाले के जरिए नदी का पानी वापस आने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। कॉलोनी में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बनने का खतरा मंडरा रहा है।



http://

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें