स्वागत की तैयारी में जुटे होने का आरोप
महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के बजाय मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में लगा हुआ है। उनका कहना था कि जिन परिवारों के घर और अनाज बाढ़ में बह गए, उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। महिलाओं ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री और प्रभावित परिवारों की मदद की मांग की।
चित्रकूट में बाढ़ पीड़ित महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा
- फोटो : amar ujala
अधिकारियों ने पहुंचकर कराया शांत
महिलाओं के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसील और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बातचीत कर उन्हें समझाया-बुझाया। इसके बाद महिलाओं को रैन बसेरा ले जाया गया, जहां उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और स्थिति को शांत कराया।