मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
कानपुर में कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट के सी-104 फ्लैट में शनिवार देर रात दवा कारोबारी विनीत मोचा (63) की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के समय उनका बेटा और बहू पार्टी में गए थे। रात करीब दो बजे लौटने पर फ्लैट का दरवाजा खुला मिला। अंदर कमरे में विनीत को खून से लथपथ पड़ा देख दोनों के होश उड़ गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में अपार्टमेंट के नीचे नौकर जाता हुआ कैद हुआ है। विनीत मोचा का बिरहाना रोड पर फार्मा ट्रेडर्स के नाम से मेडिकल का कारोबार है। उनकी पत्नी पुनीता गाजियाबाद में रहती हैं और निजी मैरिज काउंसलर हैं। बेटी सुभानी और दामाद गुड़गांव में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9:30 बजे विनीत का बेटा सुब्रत और बहू शालू पार्टी में गए थे।