फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सात महीने बाद अहमदाबाद की फ्लाइट 26 अक्टूबर से, ये है शेड्यूल और किराया

Wed, 21 Oct 2020 01:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर में चकेरी एयरपोर्ट से 26 अक्टूबर से अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू हो जाएगी। यह फ्लाइट दोपहर 12:05 बजे आएगी और 12:25 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ेगी। चकेरी से संचालित होने वाली यह तीसरी फ्लाइट है।
विज्ञापन


अभी दिल्ली और मुंबई के बीच एक-एक फ्लाइट चल रही है। अहमदाबाद की फ्लाइट रविवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी छह दिन चलेगी। चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक बीके झा ने बताया कि यह फ्लाइट सात महीने बाद चलने जा रही है।

यह है शेड्यूल और किराया
अहमदाबाद की फ्लाइट वहां से सुबह पौने 11 बजे उड़ान भरेगी और चकेरी एयरपोर्ट पर दोपहर 12:05 बजे उतरेगी। 20 मिनट के ठहराव के बाद यह फ्लाइट 12:25 बजे उड़ान भरेगी और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी। अहमदाबाद से कानपुर के बीच का बेसिक किराया 4296 रुपये और कानपुर से अहमदाबाद जाने का बेसिक किराया 4035 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें