फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नए शहरों के लिए विमान सेवा शुरू नहीं, 12 शहरों के लिए जारी हो चुका है शेड्यूल

Fri, 21 Oct 2022 10:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चकेरी एयरपोर्ट से अब तक नए शहरों के लिए विमान सेवा शुरू नहीं हुई है, जबकि 12 शहरों के लिए विमान कंपनियों का शेड्यूल जारी हो चुका है। बता दें कि हर प्रदेश के प्रमुख शहरों को कानपुर से जोड़ने की योजना थी, जो अब तक शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर खड़ी इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी एयरपोर्ट से नए शहरों के लिए विमानों को शुरू करने की योजना के बाद भी उन्हें शुरू नहीं किया जा सका है। एक साल पहले जारी विमान कंपनियों की नई उड़ानों के शेड्यूल को हरी झंडी नहीं मिल पा रही है। सबसे बड़ी वजह न्यू टर्मिनल बिल्डिंग का समय से पूरा न हो पाना है।

विज्ञापन

सितंबर में नई बिल्डिंग के पूरा होने और दिसंबर तक एयरपोर्ट पर संपूर्ण सुविधाएं पूरी होने के बाद प्रस्तावित उड़ानें शुरू होंगी। एयरपोर्ट के पूर्व निदेशक बीके झा ने अपने स्थानांतरण के पहले प्रस्ताव प्राधिकरण को भेजा था, जिसमें हर प्रदेश के प्रमुख शहर को कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना है।
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, गुजरात के लिए मांग ज्यादा
अभी चकेरी एयरपोर्ट से पांच विमानों का परिचालन हो रहा है। दो विमान मुंबई, एक-एक दिल्ली, बंगलुरू, गोरखपुर के लिए संचालित हो रहे हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड के शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करने की मांग एयरपोर्ट प्राधिकरण के पास लगातार पहुंच रही है।

विज्ञापन

कंपनियों को जिन शहरों के लिए मंजूरी मिली थी, उसमें कई स्थानों के लिए विमान सेवा शुरू हुई लेकिन बाद में एयरपोर्ट पर सुविधाएं न होने से बंद कर दिया गया। मसलन अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद के लिए विमान सेवा शुरू होने के बाद बंद की गईं।

दोबारा विमान कंपनियों को कानपुर से सूरत, देहरादून, राजकोट, कोलकाता, पटना, वाराणसी, जयपुर, गोवा, अमृतसर के लिए सेवा शुरू करने की अनुमति मिल गई है। इसका शेड्यूल भी जारी हो गया है। मिशन उड़ान के तहत प्रदेश के चार शहरों के लिए घरेलू विमानें उड़ान भरेंगे।

कानपुर को चित्रकूट, श्रावस्ती, अलीगढ़ और मुरादाबाद से जोड़ने के लिए भी विमान सेवा शुरू करनी है। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, गुजरात के सूरत, गांधी नगर, उत्तराखंड के देहरादून, महाराष्ट्र के पुणे, गोवा और पंजाब के लुधियाना के लिए विमान सेवा शुरू करने की मांग अधिक है।

नए टर्मिनल से होंगे फायदे
नए टर्मिनल को शुरुआती दौर में तीन विमानों को एक साथ खड़ा करने के हिसाब से बनाया जा रहा है। बाद में इसका विस्तार होगा, जिससे एक साथ छह विमान एप्रन में खड़े हो सकेंगे। यानी शुरुआत में तीन विमान ही एक समय पर आ सकेंगे।

अभी सिर्फ एक विमान ही आ पाता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक नए टर्मिनल से प्रतिदिन 12 से 15 विमान आसानी से उड़ान भर सकेंगे। मौजूदा एयरपोर्ट इतना छोटा है कि एक विमान अगर एयरपोर्ट पर है, तो दूसरा हवा में चक्कर काटता रहता है।
विज्ञापन

नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं
अभी एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं है। हाई मास्ट लाइटों और आईएलएस के उच्चीकरण से विमानों की नाइट लैंडिंग की सुविधा भी होगी। नए एयरपोर्ट की बिल्डिंग में 300 यात्रियों की क्षमता वाला दूसरा यात्री एसी प्रतीक्षालय बन रहा है। 150 वाहनों की पार्किंग का काम भी लगभग पूरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें