फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम में बारिश-बादल बने बाधा, एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाई मुंबई से आई फ्लाइट

Sat, 06 Jul 2019 12:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हवाई जहाज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर और इसके आसपास के जिलों में शाम के समय अचानक बादल छा जाने और बारिश की वजह से मुंबई से कानपुर आने वाला हवाई जहाज एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। हवाई जहाज कुछ देर तक एयरपोर्ट के ऊपर उड़ता रहा।
विज्ञापन


इसके बाद विमान लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट चला गया। विमान के सभी 178 यात्री लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उतारे गए। मुंबई जाने के लिए चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को जब यह पता चला कि उनकी फ्लाइट नहीं जाएगी, तो वे परेशान हो उठे।

इसी बीच बारिश भी होने लगी, जिससे उन्हें और भी दिक्कत उठानी पड़ी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक वीके झा ने बताया कि मौसम की खराबी की वजह से विमान यहां नहीं उतर पाया।
विज्ञापन


मुंबई जाने वाले यात्रियों को उनके टिकट के रुपये वापस कर दिए गए हैं। कुछ यात्रियों ने बाद के लिए मुंबई का टिकट बुक करा लिया है। इससे पहले दिल्ली से कानपुर के बीच चलने वाली फ्लाइट दोपहर में बिना किसी रुकावट के आई और गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें