इटावा। वैदपुरा कस्बे में कक्षा छह के छात्र ने स्कूल न जाने पर मां की डांट से नाराज होकर घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
वैदपुरा निवासी ग्रामीण के सात वर्षीय पुत्र वहीं के जूनियर हाईस्कूल में पड़ता है। स्कूल जाने को लेकर मां ने जब डांट लगाई तो वह मन ही मन नाराज हो गया। घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली। मां ने बताया कि काफी समय तक तो उसे पता नहीं हुआ।
बालक को उल्टी आने पर जब उसने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। छात्र की हालत ठीक बताई जा रही है।