फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के लिए कानपुर से जल्द शुरु होगी फ्लाइट, मिलेंगी ये भी सुविधाएं

Sat, 02 Mar 2019 02:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर चकेरी एयरपोर्ट अहिरवां से दिल्ली के लिए मई से सुबह एक और फ्लाइट चलाने का खाका तैयार किया गया है। इसके लिए स्पाइस जेट विमान कंपनी को स्लॉट एलॉट किया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एयरपोर्ट डायरेक्टर जमील खालिक ने बताया कि यह 189 सीटर बोइंग विमान (एसजी 737) दिल्ली से सुबह 7:05 पर उड़ान भरकर अहिरवां एयरपोर्ट पर सुबह 8 बजे पहुंचेगा। यहां से 8:40 बजे उड़ान भरकर दिल्ली एयरपोर्ट पर 9:50 बजे पहुंचेगा।

 बताया कि यह शेड्यूल विभाग की तरफ से कंपनी को दिया गया है। कहा गया है कि टाइमिंग का ध्यान रखें, जिससे यात्रियों और संचालन में समस्या न उठे। खालिक ने बताया कि इसी तरह पंतनगर (उत्तराखंड) की फ्लाइट शुरू होने से देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल के लिए सफर आसान होगा।
विज्ञापन


इसकी मांग लंबे समय से चल रही है। इस मौके पर सीआईएसफ के असिस्टेंट कमांडर ब्रजराज, चीफ सिक्योरिटी ऑफीसर मनीष , ओएसडी अनिल गोंड मौजूद रहे।

टर्मिनल हॉल का होगा ढाई गुना विस्तार
फ्लाइट और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अहिरवां टर्मिनल का करीब ढाई गुना विस्तार किया जाएगा। इसका प्रस्ताव एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें