फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू कोलकाता फ्लाइट फिलहाल नहीं, मंत्रालय से हरी झंडी मिलते ही विमान खरीदेगा स्पाइस जेट

Sun, 23 Jun 2019 12:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हवाई जहाज सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर से कोलकाता और बंगलूरू के लिए लंबे समय से बंद पड़ी फ्लाइट अभी शुरू होने की संभावना नहीं है। अब इसमें नया पेच यह आ गया है कि उड्डयन मंत्रालय से इन दोनों शहरों के लिए स्लाट (शेड्यूल) की बुकिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि मंत्रालय से स्लाट जारी होने के बाद ही हवाई सेवा संचालन कंपनी स्पाइस जेट यहां के लिए नए विमान की खरीद करेगी। कोलकाता और बंगलूरू के लिए यहां से 289 सीटर के विमानों का संचालन सफल तरीके से हो रहा था।

 
विज्ञापन

कोलकाता की फ्लाइट करीब छह महीने और बंगलूरू के लिए  फ्लाइट करीब तीन महीने तक सही तरीके से उड़ान भरने के बाद रुक गई। दरअसल, इन दोनों जगहों के लिए जो विमान लगाए गए थे, वह मैक्स कंपनी के बने थे, जिसकी तकनीक में खराबी आने के बाद उसे रोक दिया गया।

करीब छह महीने हो चुके हैं, शहर के लोग जो कोलकाता और बंगलूरू  के लिए इन दोनों फ्लाइट को सबसे ज्यादा मुफीद समझते थे, उन्हें परेशानी हो रही है। स्पाइस जेट कंपनी के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार जब तक उड्डयन मंत्रालय से स्लाट जारी नहीं हो जाता, तब तक हवाई जहाज का संचालन संभव नहीं है। फिलहाल कंपनी के पास अतिरिक्त विमान नहीं हैं। बताया कि पिछले दिनों जेट एयरवेज के कुछ विमानों की खरीद की गई थी, लेकिन उनका इस्तेमाल दूसरे स्थानों के लिए हो रहा है।

पंतनगर-कानपुर फ्लाइट पर अभी संशय
पंतनगर और कानपुर के बीच शुरू होने वाली फ्लाइट को लेकर अभी संशय है। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत इन दोनों शहरों के बीच हवाई यात्रा शुरू करने का प्रस्ताव पंतनगर प्रशासन की तरफ से कें द्र और प्रदेश सरकार को भेजा गया था। फिलहाल वाराणसी और कानपुर हवाई यात्रा योजना की तरह यह भी लंबित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें