फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में बड़ा हादसा: गंगा नहाने पहुंचे पांच युवक डूबे, चार को गोताखोरों ने बचाया और एक लापता, तलाश जारी

Tue, 26 Sep 2023 04:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गंगा नहाने के दौरान पांचों गहरे पानी में जाने से डूब गए। इनमें से चार को बचा लिया गया, जबकि की एक की तलाश करवाई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें गंगा नहाने गए पांच युवक डूब गए। मौके पर मौजूद नाविकों ने चार की जान बचा ली, जबकि एक अब भी लापता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखारों की मदद से तलाश शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार, अजीत (19) पुत्र दीपक निवासी रूमा ड्योढ़ी घाट मंदिर पर ही रंगाई-पुताई का काम करता था।

विज्ञापन

मंगलवार को वो अपने दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया था। उसके साथ मनीष (19) पुत्र चंद्रशेखर निवासी रूमा, विक्रम (21) पुत्र वीरेंद्र सिंह, अरुण कुमार (30) पुत्र राम स्वरुप, सूरज गौड़ (18) पुत्र प्रेमचंद, अमन सिंह (18) पुत्र अजय सिंह, निवासी श्यामनगर, थाना चकेरी कानपुर नगर भी थे। गंगा नहाने के दौरान पांचों गहरे पानी में जाने से डूब गए। इनमें से चार को बचा लिया गया, जबकि की एक की तलाश करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें