फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पांच युवकों ने क्लीनिक संचालक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। वसूली करने पहुंचे पांच युवकों ने ऊसराहार कस्बे के एक क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया। रुपये न देने पर संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। आस पड़ोसियों के एकत्रित होने पर युवक फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीडि़त ने बताया कि युवक अपने आप को तथाकथित पत्रकार बता रहे थे।
विज्ञापन

मोहम्मद आरिफ निवासी रमायन, थाना भरथना ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि ऊसराहार में गौसिया क्लीनिक चलाते हैं। 10 अगस्त को प्रमोद उर्फ लकी कठेरिया निवासी ककराही थाना भरथना, ध्रुव कठेरिया निवासी वैवाह थाना कुदरकोट औरैया व ओमकार कठेरिया पत्रकार बनकर उनके पास आए थे। विज्ञापन के नाम पर पांच हजार रुपये ले लिए। इसके बाद भी आरोपी बार-बार रुपयों की मांग कर रहे थे। आरिफ के अनुसार, 11 सितंबर को लकी कठेरिया ने अपने साथी दिनेश कठेरिया को मरीज बनाकर क्लीनिक पर भेजा। मरीज को दवा देने के बाद आरोपियों ने क्लीनिक पर धावा बोल दिया। आरिफ ने बताया कि आरोपियों ने उसे ब्लैक मेल करने का प्रयास किया और धारदार हथियार से उन पर जानलेवा हमला किया। क्लीनिक में मौजूद एएनएम से भी अभद्रता की गई। मौके पर उनकी बिना नंबर प्लेट की एक बाइक छूट गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष बलराम मिश्रा ने बताया कि मोहम्मद आरिफ की तहरीर पर आशीष उर्फ लकी कठेरिया, ध्रुव कठेरिया, ओमकार कठेरिया व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके से बरामद बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें