आंबेडकर नगर एक्सप्रेस जब अतर्रा स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी ट्रैक के किनारे खड़े एक किशोर ने ट्रेन के कोच पर पत्थर फेंका। पत्थर सीधे खिड़की के कांच से टकराकर अंदर बैठी बच्ची के सिर पर लगा। अचानक हुई इस घटना से कोच में मौजूद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे स्टाफ को दी।
सुरक्षा पर उठते सवाल
ट्रेनों पर पथराव की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस रूट पर शरारती तत्वों द्वारा ट्रेनों को निशाना बनाने की शिकायतें मिलती रही हैं। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि संवेदनशील इलाकों और आउटर सिग्नल के पास सुरक्षा गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।