फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चोरी और लूट का खुलासा न करने वाले पांच थानेदारों की जा सकती कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कमिश्नरी पुलिस की बुधवार को होने वाली क्राइम मीटिंग में चोरी, लूट और छिनैती की घटनाओं का खुलासा न करने वाले थानेदार रडार पर रहेंगे। सूत्रों के अनुसार लापरवाह पांच थानेदारों की कुर्सी जा सकती है।
विज्ञापन

शहर में पिछले दिनों चोरी, छिनैती और लूट की कई घटनाएं हुई हैं। ज्यादातर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है। इन चोरियों में मकान मालिक और पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों के सबूत मिल थे लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे घटनाओं का राजफाश नहीं हो सका है। कुछ थानाक्षेत्रों में नशीले पदार्थों की बिक्री होने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने की शिकायतें मिली हैं। इसकी जांच एसीपी और एडीसीपी से कराई गई है। पुलिस के अधिकारियों ने नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का पूरा ब्योरा तैयार कर लिया है। नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के साथ कुछ पुलिसकर्मियों की संलिप्ता भी मिली है। थानेदारों से क्राइम मीटिंग में इस पर रिपोर्ट ली जा सकती है।

दो थानेदारों की सही से बात न करने की शिकायत
पुलिस अधिकारियों के पास दो थानेदारों की सही तरह से बात न करने की शिकायतें मिली हैं। यह शिकायत महिला स्टाफ और कुछ पीड़ितों ने की थी। पश्चिम जोन के एक चौकी इंचार्ज ने पारिवारिक विवाद में पीड़ित पक्ष के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यालय से हुई है। क्राइम मीटिंग में थाना प्रभारी से चौकी इंचार्ज व केस के संबंध में सवाल-जवाब किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम मीटिंग में पिछले दिनों हुई घटनाओं, गुडवर्क और निरोधात्मक कार्रवाई पर बातचीत होगी। थानेदारों और उनसे ऊपर के अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी।
- रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें