फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईजीआरएस रैंकिंग में 10 अंक का सुधार, फिर भी टॉप-50 से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जनशिकायतों के निस्तारण में आलोचना झेल रहे कानपुर की आईजीआरएस रैंकिंग में इस बार 10 अंकों का सुधार हुआ है। हालांकि, स्थिति अभी भी संतोषजनक नहीं है। फरवरी की रैंकिंग में जिला 70वें स्थान से उठकर 60वें स्थान पर आ गया है। अधिकारियों की कार्रवाई और नोटिस के बाद शिकायतों के फीडबैक में सुधार हुआ है। फरवरी में करीब 64 प्रतिशत शिकायतकर्ता संतुष्ट मिले हैं। जिले को 140 अंकों के मुकाबले 122 अंक मिले हैं।
विज्ञापन



फरवरी माह में आईजीआरएस पोर्टल पर जिले की 13,156 शिकायतें दर्ज की गईं। 5,033 मामलों में मुख्यमंत्री कार्यालय से फीडबैक लिया गया। 3,255 शिकायतकर्ताओं ने निस्तारण को संतोषजनक बताया और 1,778 शिकायतकर्ता असंतुष्ट मिले। 85 शिकायतें समय सीमा के भीतर निस्तारित न होने के कारण डिफॉल्टर श्रेणी में चली गईं। पिछले कुछ महीनों से खराब रैंकिंग को लेकर जिलाधिकारी लगातार विभागीय अधिकारियों को नोटिस जारी कर रहे थे। इसका असर फरवरी माह में दिखा है। पिछले महीनों की स्थिति देखें तो जिले की रैंकिंग लगातार गिरती रही थी। दिसंबर में 73वां, नवंबर में 70 और अक्तूबर में जिला 63वें नंबर पर था।


घाटमपुर तहसील टाप 100 से बाहर
शिकायत निस्तारण में घाटमपुर का प्रदर्शन फरवरी माह में बेहतर नहीं रहा। तहसील प्रदेश के टाॅप 100 से बाहर हो गई है। जिले की चार तहसीलों में यह पहले स्थान पर है। इसमें घाटमपुर को 139वीं रैंक और 94 फीसदी अंक मिले। बिल्हौर को 201 रैंक, 89 प्रतिशत और नरवल को 85 प्रतिशत अंक के साथ 236वीं रैंक मिली है। तहसील सदर 86 अंक के साथ 225 रैंक हासिल कर जिले में फिसड्डी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें