बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी।
- फोटो : बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी।
इटावा। कानपुर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के ट्रायल मैच का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित मैच में इटावा के सात बाक्सिंग खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, इनमें से पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया।
ये पांचों खिलाड़ी 24 से 27 जुलाई को मथुरा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कानपुर में हुए ट्रायल मैच में जिले के खिलाड़ियों ने चयनित हुए खिलाड़ियों ने 33 किग्रा भार वर्ग में अभिषेक, 35 किग्रा भार वर्ग में पीयूष कुशवाहा, 40 किग्रा भार वर्ग में गुलशन यादव, 49 किग्रा भार वर्ग में अनुज कुमार व 70 किग्रा भार वर्ग में कृष्णा शर्मा का चयन किया गया।
इन खिलाड़ियों को स्टेडियम में रुकसार बानो ने प्रशिक्षण दिया है। जिला क्रीड़ाधिकारी सवेंद्र चौहान ने बताया कि पांच खिलाड़ियों को चयनित किया गया है, सभी खिलाड़ी व प्रशिक्षक बधाई के पात्र है। ये खिलाड़ी जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करेंगें।