भरथना। ट्रक का कट लगने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर अन्हैया नदी किनारे खड्ड में उतर गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया जबकि एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। इटावा- कन्नौज हाईवे पर अन्हैया नदी के पुल के पास सोमवार सुबह यह घटना हुई। हादसे में हादसे के वक्त एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। सूचना पर पहुंची हाइड्रा, जेसीबी मशीन की मदद से एंबुलेंस को निकाला गया।