फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में पांच प्रतिशत देशद्रोही सबसे ज्यादा जेएनयू में

Sat, 27 Feb 2016 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि देश में इस समय कुल जनसंख्या का पांच प्रतिशत देशद्रोही रह रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा जेएनयू में हैं। देश के अन्य भागों में भी इनकी संख्या है।
विज्ञापन


इन सभी की पहचान करना जरूरी है। जेएनयू को चार महीने के लिए बंद करके सर्च ऑपरेशन चलाया जाना चाहिए।  स्वामी शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे यहां शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं।

स्वामी ने कहा कि जेएनयू ऐसे लोगों का अड्डा बनता जा रहा है, जो देश के खिलाफ साजिश करने में शामिल हैं। केंद्र सरकार से मांग की है कि जेएनयू को चार महीने के लिए बंद कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


इन दिनों में वहां सर्च ऑपरेशन चलाकर यह पता करना चाहिए कि कौन सा छात्र कितने दिनों से यहां के हास्टल में रह रहा है। यदि कोई अपनी शिक्षण अवधि से ज्यादा समय से है, तो उसे तत्काल बाहर कर दिया जाए।

जेएनयू के प्रोफेसर जिन्होंने पिछले पांच साल में कोई भी रिसर्च नहीं किया है, उनकी भी डिग्री निरस्त कर विश्वविद्यालय से हटा देना चाहिए। स्वामी ने बताया कि उनकी सरकार इस दिशा में तैयारी भी कर रही है। जेएनयू के छात्रों पर केंद्र सरकार दूसरे विश्वविद्यालयों की अपेक्षा 30 गुना ज्यादा खर्च करती है।

देशद्रोह के मसले पर कहा कि जेएनयू के बाद जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु के रामनाथपुर, कोयंबटूर और उप्र के मऊ और आजमगढ़ में भी देशद्रोहियों की संख्या काफी है।

बंगलादेश से भारत की सीमा में आने वाले घुसपैठियों पर उन्होंने कहा कि बार्डर पर बीएसएफ के ईमानदार अफसर और जवानों को तैनात किए जाने की जरूरत है तभी यह घुसपैठ रुक पाएगी। 

राम मंदिर मुद्दे पर बताया कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की है, जिसमें कहा है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने अपने अध्ययन में बताया है कि अयोध्या में जिस जगह पर मस्जिद होने की बात कही जा रही है, वहां पर सबसे पहले मंदिर था। भाजपा सरकार ने मंदिर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता के संबंध में उन्होंने कहा कि दोनों ने दोहरी नागरिकता ले रखी है। इसके खिलाफ वह जल्द ही कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

भाजपाइयों ने किया स्वामी का स्वागत
कानपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता और विराट हिंदुस्तान संगम के संस्थापक सुब्रह्मण्यम स्वामी के यहां पहुंचाने पर भाजपाइयों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, मोहित पांडेय, संगम के महामंत्री अरविंद चतुर्वेदी, जगदीश शेट्टी, एबीवीपी विवि अध्यक्ष शिवांग मिश्रा, वरिष्ठ नेता रवि शुक्ला, रविकांत तिवारी, विवेक सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें