फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का जला शव मायके में मिला

Sat, 27 Feb 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नौबस्ता के दयालपुरम में आठ माह के बच्चे के साथ डेढ़ माह से मायके में रह रही ज्योति (27) का जला हुआ शव कमरे में मिला। छोटे भाई प्रांशु के मुताबिक जब वह हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौटा तो देखा कि मेन गेट बाहर से बंद था और भीतर भांजा बाबू रो रहा था।
विज्ञापन


सबसे भीतर वाले कमरे में लोहे के दरवाजे के पीछे ज्योति का जला हुआ शव पड़ा था और पास में ही मिट्टी के तेल का कंटेनर और खिड़की की दीवार पर माचिस रखी थी। बाद में सीओ गोविंदनगर और एसीएम योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। ज्योति के पिता रामबाबू साहू ने घाटमपुर निवासी दामाद रामबिलास पर बेटी को जिंदा फूंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

मायके पक्ष का कहना है कि फैक्ट्री कर्मी राम बिलास के शादी से पहले ही किसी महिला से अवैध संबंध थे, जिसके चलते वह ज्योति को साथ नहीं रखता था। अवैध संबंधों का विरोध करने पर ही उसने ज्योति को मार डाला।
विज्ञापन

मां उर्मिला ने बताया कि ज्योति की शादी जुलाई 2014 में हुई थी।

शादी के बाद बेटी को पति अवैध संबंधों का पता चला तो दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। कुछ समय दोनों ससुराल से अलग दामोदर नगर में किराए का कमरा लेकर रहते रहे। 14 जनवरी 2016 को दामाद बेटी और नाती को दयालपुरम छोड़ गया, फिर लेने नहीं आया।

दामाद तीन लाख रुपये की मांग करने लगा। शुक्रवार को दोनों बेटे स्कूल और छोटी बेटी स्वाती पढ़ाने गई हुई थी। माता-पिता भी मजदूरी करने गए थे। मां का आरोप है कि तभी राम बिलास घर आया और बेटी को मारकर चला गया। थानाध्यक्ष राजदेव का कहना है कि तहरीर मिली है, मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इसके लिए फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी जाएगी।

फिलहाल ज्योति के मोबाइल की कॉल डिटेल ली जा रही है। ज्योति के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोर्ट में मिलना

पिता रामबाबू ने बताया कि सुबह दामाद ने उनसे फोन पर कहा था कि तलाक का नोटिस आए तो ले लेना, फिर कोर्ट में मुलाकात होगी।  मां उर्मिला ने बताया कि ज्योति बार-बार मना करती थी कि अम्मा उन पर कोई केस न करना, हम खुद ही सब ठीक कर लेंगे।

पति ने की दरोगा से बात

घटनास्थल पर मौजूद एक दरोगा ने जब राम बिलास को फोन मिलाकर उससे पूछा कि ससुराल की कोई जानकारी है तो वह बोला नहीं, इसके बाद दरोगा ने उसे थाने आने को कहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें