फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्टंटबाजी के विरोध में मां-बेटी समेत पांच को ब्लेड मार किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर में ऑटो से स्टंटबाजी कर रहे चालक को टोकने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मां-बेटी और उनके तीन परिजनों पर ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। हमले से घायल रानी के चेहरे पर 15 और उनकी छोटी बहन प्रीति के गाल पर 10 टांके आए। रानी की बेटी पलक की कलाई में जख्म हो गया। बड़ी बहन राधा और प्रीति के पति गौरव भी घायल हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक किदवईनगर के एन ब्लॉक कच्ची बस्ती के आदिल खान को गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

किदवईनगर एन ब्लॉक कच्ची बस्ती निवासी रानी ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार की शाम बड़ी बहन राधा, छोटी बहन प्रीति व उसके पति गौरव, बेटी पलक के साथ बाजार जा रही थीं। घर से थोड़ी दूरी पर गली में तेज रफ्तार ऑटो चालक स्टंटबाजी करते निकला और आगे जाकर पलट गया। ऑटो कच्ची बस्ती का आदिल खान चला रहा था जबकि जीशान और दो अज्ञात युवक बैठे हुए थे। उन्होंने स्टंटबाजी का विरोध किया। आरोप है कि ऑटो सवार युवकों ने गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर दी। बहन प्रीति उसके पति गौरव ने उन्हें रोका तो आदिल खाने ने ब्लेड से हमला कर दिया। ब्लेड से उनके चेहरे, प्रीति के चेहरे पर जख्म हो गए। गौरव और बड़ी बहन राधा भी घायल हो गईं। बीच बचाव में बेटी की कलाई में ब्लेड लगने से वह भी घायल हो गई। रानी का आरोप है कि सभी नशे में धुत थे। किदवईनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम के मुताबिक आरोपियों पर हत्या के प्रयास, अपमानित करने और जानबूझकर चोट पहुंचाने की धाराएं लगी हैं। आदिल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें