फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आंधी बारिश के बीच बिजली गिरने पर बालिका समेत पांच लोग झुलसे

Mon, 22 Jul 2019 09:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा में सोमवार को बारिश के साथ बिजली गिरने से एक बालिका समेत पांच महिलाएं  झुलस गईं। बिजली की चपेट में आकर किसान के बकरे की मौत हो गई। वहीं रविवार को यूपी में बिजली गिरने से 33 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


महेवा के समीपवर्ती ग्राम अंदावा के मजरा मड़ैया मल्लाहन में सोमवार दोपहर अचानक तेज बारिश होने लगी। इसी बीच बिजली गिरने से खेत में काम कर रहीं विनीता पत्नी विनोद, चंद्रावती पत्नी संतकुमार, ज्ञानवती पत्नी  रामबहादुर, सलोनी पुत्री शिवकुमार, मूलवती पत्नी ओमकार, पदमा पत्नी वीरेंद्र झुलस गईं।  

सभी लोग मड़ैया मल्लाहन अंदावा के रहने वाले हैं। वहीं इस बिजली के गिरने से शोभाराम निषाद का कीमती बकरा मर गया। ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में भर्ती कराया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें