फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने रिश्तेदारों पर लगाया बहन और मां को 20 हजार रुपये के लिए कश्मीर में बेचने का आरोप

Mon, 22 Jul 2019 08:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
यूपी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन
हरदोई के गांव से मां-बहन को नौकरी दिलाने के बहाने कश्मीर में बेचने का आरोप एक युवक ने छह लोगों पर लगाया है। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एसपी आलोक प्रियदर्शी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 7 जुलाई को वह मजदूरी करने बाहर गया था।
विज्ञापन


घर में मां-बहन थीं। इसी दौरान गांव निवासी उसके रिश्तेदार घर आए थे। उसकी मां-बहन को कश्मीर में 20 हजार रुपये महीने की नौकरी दिलाने की बात कहकर झांसे में ले लिया। इसके बाद दोनों को कश्मीर लेकर चले गए। पीड़ित ने बताया कि 16 जुलाई को उसके पास दो अलग-अलग नंबरों से फोन आया।

उसकी बहन ने रोकर आपबीती सुनाई। बहन ने उसे बताया कि गांव निवासी रिश्तेदार उसे और मां को नौकरी दिलाने के बहाने कश्मीर लेकर आए। जहां पर जेरी वाला इमामबाड़ा के पीछे स्थित मकान में ले जाकर बेच दिया। दोनों का शारीरिक शोषण किया जा रहा है। पीड़ित ने एसपी से मां-बहन को आरोपियों के चंगुल से आजाद कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें