इटावा में सोमवार को बारिश के साथ बिजली गिरने से एक बालिका समेत पांच महिलाएं झुलस गईं। बिजली की चपेट में आकर किसान के बकरे की मौत हो गई। वहीं रविवार को यूपी में बिजली गिरने से 33 लोगों की मौत हो गई।
महेवा के समीपवर्ती ग्राम अंदावा के मजरा मड़ैया मल्लाहन में सोमवार दोपहर अचानक तेज बारिश होने लगी। इसी बीच बिजली गिरने से खेत में काम कर रहीं विनीता पत्नी विनोद, चंद्रावती पत्नी संतकुमार, ज्ञानवती पत्नी रामबहादुर, सलोनी पुत्री शिवकुमार, मूलवती पत्नी ओमकार, पदमा पत्नी वीरेंद्र झुलस गईं।
सभी लोग मड़ैया मल्लाहन अंदावा के रहने वाले हैं। वहीं इस बिजली के गिरने से शोभाराम निषाद का कीमती बकरा मर गया। ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में भर्ती कराया है।