फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख का ईनामी ताज बंधने के बाद डाकू बबुली सब पर भारी

Thu, 06 Oct 2016 11:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पांच लाख का ईनामी डाकू बबुली कोल
विज्ञापन
पाठा के बीहड़ों में इन दिनों बबुली कोल गिरोह फायर और मैन पावर में सबसे ऊपर है। डाकू बबुली कोल इस मामले में गुरु बलखड़िया के नक्शे कदम पर चल पड़ा है। गुरु के बराबर आने में चेले के सामने मात्र ‘दो कदम’ यानी दो लाख रुपए का फासला भर है।
विज्ञापन


दस्यु बबुली कोल मूल रूप से डोंड़ामाफी (मानिकपुर) का रहने वाला है। पाठा के बीहड़ों में लगभग ढाई साल से सक्रिय है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बलखड़िया गैंग के साथ आपराधिक जीवन शुरू करने वाले बबुली कोल की शोहरत खतरनाक डकैतों मेें है। वह बलखड़िया का दाहिना हाथ रहा है। बलखड़िया के मारे जाने के बाद गैंग के सदस्यों ने उसे लीडर मान लिया था। बलखड़िया पर यूपी और एमपी की ओर से साढ़े सात लाख रुपए का ईनाम था।

पहले बबुली कोल पर यूपी पुलिस ने दो लाख रुपए और एमपी ने 50 हजार का ईनाम घोषित किया था। अब यूपी सरकार ने अपनी ईनामी रकम बढ़ाकर पांच लाख रुपए कर दी है, यानी बबुली के सिर पर साढ़े पांच लाख रुपए का ईनामी ताज बंध गया है। ईनाम की इस ‘ताजपोशी’ के साथ बबुली अपने गुरु बलखड़िया के करीब पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें