फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घाटमपुर रुट डायवर्जन से बढ़ा संकट; अनूपपुर मोड़ से यमुना पुल तक लगा पांच किमी लंबा भीषण जाम

Tue, 04 Aug 2026 07:48 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: सजेती थाना क्षेत्र में हमीरपुर से आने वाले वाहनों का अनूपुर मोड़ से डायवर्जन किए जाने के बाद सोमवार रात करीब नौ बजे यमुना पुल तक लगभग पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस गए, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
डायवर्जन से यमुना पुल तक पांच किमी लंबा जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर मार्ग पर सजेती थाना क्षेत्र के अनूपपुर मोड़ से अचानक किए गए रूट डायवर्जन के कारण सोमवार रात 9 बजे से ही भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। डायवर्जन लागू होते ही अनूपपुर मोड़ से लेकर यमुना पुल तक लगभग 5 किलोमीटर लंबा वाहनों का काफिला थम गया और देखते ही देखते पूरी सड़क पर जाम लग गया।

विज्ञापन
Trending Videos

बरीपाल होकर मुगल रोड पर निकाले जा रहे वाहन

हमीरपुर की ओर से आने वाले भारी व हल्के वाहनों को प्रशासन द्वारा अनूपपुर मोड़ से बरीपाल होते हुए मुगल रोड की तरफ निकाला जा रहा है। संकरे रास्तों पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सोमवार रात से शुरू हुआ यह जाम मंगलवार तड़के तक बना रहा, जिससे ट्रक चालकों और बस यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

रात भर रेंगते रहे वाहन, चालक परेशान

भीषण जाम के चलते रात भर वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते रहे। भीषण गर्मी और जाम में फंसे चालकों व यात्रियों को पीने के पानी तक के लिए तरसना पड़ा। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि बिना पूर्व पुख्ता व्यवस्था के अचानक रूट डायवर्ट किए जाने से यह समस्या खड़ी हुई है। पुलिस और यातायात कर्मी मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाने और यातायात को सुचारू बनाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें